झारखंड के गुमला के ग्रामीण इलाकों में तेजी से हो रही सड़कों के निर्माण से ग्रामीणो में काफी खुशी देखने को मिल रही है. इन इलाके के लोगो की खुशी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है की आजादी के लंबे समय बाद भी जहां लोगों के आवागमन के लिए सड़क नहीं थी उन इलाके में जब सड़कों का काम पूरा हो रहा है.
वहीं प्रशासनिक पदाधिकारी भी मानते हैं कि ग्रामीण इलाकों को मुख्यालय की सड़को से जोड़ने के अभियान के तहत इन सड़कों का निर्माण किया जा रहा है जो लगातार जारी रहेगा. गुमला के ग्रामीण इलाकों को सड़कों से जोड़ने के अभियान के तहत इन इलाकों में सड़कों का निर्माण अंतिम चरण में है, जिसको लेकर ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं है लोगो का मानना है की इन सड़कों के खराब होने से पैदल चलने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ता था.
जिला के उपायुक्त शशि रंजन की माने तो प्रथम चरण में राष्ट्रीय उच्च पथों के साथ ही राजकीय पथों को सही किया गया है, उसके बाद ग्रामीण इलाकों की सड़कों को चिन्हित कर बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है ताकि ग्रामीण आसानी से गांव से मुख्यालय तक आ सके साथ ही उन्होंने कहा की उन्होंने सभी बीडीओ को निर्देश दिया है की ग्रामीण इलाके की खराब पड़ी सड़कों को चिन्हित करें ताकि राज्य सरकार के पास उसकी स्वीकृति के लिए भेजकर उन सड़कों का भी निर्माण करवाया जा सके.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours