कोलेबिरा उपचुनाव के लिए सोमवार को नामांकन खत्म हो गया. अंतिम दिन बीजेपी प्रत्याशी बसंत सोरेंग ने भी अपना पर्चा भरा. इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री बिमला प्रधान और प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश मौजूद रहे. नामांकन के बाद बसंत सोरेंग ने जीत का दावा किया.

इससे पहले रविवार को आनन-फानन में प्रदेश बीजेपी ने प्रत्याशी के तौर पर बसंत सोरेंग के नाम का एेलान किया. प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने बताया कि बसंत सोरेंग पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं और यह उपचुनाव पार्टी हर हाल में जीतेगी.

बता दें कि सोरेंग नौ साल से भाजपा के सदस्य हैं. वह पंचायत स्तर से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ता के रूप में पार्टी से जुड़े रहे हैं. 2014 विधानसभा में चुनाव में कोलेबिरा प्रत्याशी के लिए अभिकर्ता थे. वर्तमान में जिले में बीजेपी के एसटी मोर्चा के महामंत्री हैं.

बसंत सोरेंग को उम्मीदवार बनाकर बीजेपी ने कोलेबिरा में जातिगत कार्ड खेला है. चूंकि बसंत खड़िया जाति से हैं और कोलेबिरा में खड़िया आबादी करीब 25 प्रतिशत है. मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि महागठबंधन की ओर हमलोग नहीं देख रहे हैं, बल्कि अपने प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित करना है. विपक्षी दलों में अभी नूरा कुश्ती चल रही है. बता दें कि 20 दिसम्बर को यहां मतदान होगा, जबकि 23 को मतगणना.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours