मेहरमा : प्रखंड  तीन राज्यों में कांग्रेस की धमाकेदार जीत पर प्रखंड कांग्रेस ने के कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। जीत से कांग्रेस के खेमें में काफी उत्सुकता देखी गई जबकि परिणाम से भाजपा कार्यकर्ताओं के खेमे में मायूसी का माहौल देखने को मिला कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष महागामा विधानसभा क्षेत्र की भावी नेत्री दीपिका पांडे सिंह ने तीन राज्यों के जीत पर जनता को किया बधाई दिया और कहा कांग्रेस आबि रहल छै भाजपा की करारी हार व राजस्थान,मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को स्पस्ट बहुमत मिलने पर कांग्रेस नेत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा ये भाजपा के कुशासन और जुमलेबाजी वाली सरकार का आंत है जिसके शासन काल मे किसानों ,युवाओं और आम गरीबो को मुश्किल भरे दिन देखने पड़े आगामी 2019 की जहा जनता ने इस बात के लिए मन बना लिया है। और जमकर निशाना साधते हुए कहा झारखंड से बीजेपी को उखाड़ फेंक साथ ही राहुल गांधी के युवा नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें जीत की शुभकामना दी।  प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्र शेखर आजाद के नेतृत्व में जमकर नारेबाजी क्या कार्यकर्ताओं ने राहुल-सोनिया जिदाबाद, देश का पीएम कैसा हो राहूल गांधी जैसा हो का जोरदार नारा लगाये। वहीं मेहरमा प्रखंड ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नयन कुमार राम ने कहा कि जनता ने भाजपा सरकार को जनहित की अनदेखी का फल दिया है। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्र शेखर आजाद ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष नयन कुमार राम राजीव लोचन प्रसाद शशांक शेखर सिन्हा मनोज राम विभूति राम परवेज आलम अंकित कुमार सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours