झारखंड की राजधानी रांची में युवा दिवस के मौके पर शनिवार को स्वामी विवेकानंद की 33 फीट ऊंची प्रतिमा राज्य को समर्पित हो गई. सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बेहद ही पवित्र वातावरण और वैदिक मंत्रोंच्चारण के बीच स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बड़ा तालाब का नाम बदलकर स्वामी विवेकानंद सरोबर कर दिया. राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रांची के बड़ा तालाब पर स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण कर दिया और इसके साथ ही रांची के लोगों को नए साल में युवा दिवस के मौके पर एक बड़ा तोहफा मिला है.

बड़ा तालाब में लगी स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा33 फीट ऊंची है जिसे 16 फीट की गहराई से पानी के ऊपर खड़ा किया गया है. अनावरण के मौके पर बड़ा तालाब की सुदंरता देखते ही बन रही थी. इस मौके पर 93 साल के मूर्तिकार रामसुतार भी मौजूद रहे. अनावरण के मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें रांची से सांसद रामटहल चौधरी के अलावा विभागीय मंत्री भी मौजूद रहे.

स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के निर्माण में लगभग दो करोड़ 96 लाख रूपए लगे हैं. इस प्रतिमा को उसी वास्तुकार ने तैयार किया जिसने गुजरात में सरदार बल्लभ भाई़ पटेल की मूर्ति को तैयार किया है. बड़ा तालाब के सौदर्यीकरण में मेकॉन के अलावे उर्मिला कंस्ट्रक्शन और सापुरजी पालनजी कंपनी आगे भी काम करती रहेगी.

राज्य सरकार ने पूरे प्रोजेक्ट पर और सौदर्यीकरण पर 31.5 करोड़ खर्च कर रही है जिसमें 15.5 करोड़ रुपए तालाब पर ब्रिज बनाने, मूर्ति स्थापित करने और तालाब के आधारभूत संरचना को बेहतर करने में खर्च हो रहे हैं वहीं 13 करोड़ बड़ा तालाब के चहारदीवारी निर्माण पर खर्च होगा. वहीं स्वामी विवेकानंद की की 33 फीट ऊंची प्रतिमा लोगों के लिए खास आकर्षण का केन्द्र होगी. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस मौके पर बड़ा तालाब का नाम बदलकर इसे स्वामी विवेकानंद सरोबर कर दिया.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours