झारखंड सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने जमशेदपुर के सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता में विगत दिनों पकड़े गए सिमों के खाद्य आपूर्ति यानि पीडीएस योजना से जुड़े होने पर सफाई पेश की. उन्होंने मीडिया को बताया कि 29 दिसंबर को जुगसलाई में बरामद किए गए 438 फर्जी सिम कार्ड में सिर्फ छह सिम कार्ड ही पीडीएस डीलरों से संबंधित हैं. उनमें भी चार डीलर ही ओटीपी के जरिए फर्जी सिम के माध्यम से अवैध राशन निकासी में दोषी पाए गए हैं.

मंत्री सरयू राय ने बताया कि दो डीलर जांच में दोषी नहीं हैं. इसलिए पुलिस की कार्रवाई में थोड़ी भूल है और मीडिया में इसे जिस तरह पीडीएस के भ्रष्टाचार से जोड़कर देखा गया. यह मामला खाद्य घोटाला न होकर साईबर क्राईम से ही जुड़ा हुआ है. गौरतलब है कि 29 दिसंबर को जुगसलाई में बड़े पैमाने पर फर्जी सिम कार्ड की बरामदगी के बाद उसका कनेक्शन पीडीएस घोटाले से जोड़ा गया था जिसकी जांच खुद मंत्री ने विभागीय स्तर पर कराई थी. विदित हो कि सरयू राय एक साफ छिव के ईमानदार नेता माने जाते हैं. इस लांछन से वह काफी व्यथित थे.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours