अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समन्वय समिति के बैनर तले सिमडेगा जिला के बानो प्रखंड में एक दिवसीय कार्यक्रम रखा गया । यह कार्य एफसीक्रम सिमडेगा जिला के अध्यक्ष ललिता देवी के नेतृत्व में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष रामटहल नायक जी एवं केंद्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा बिना मुंडा रहे तथा अति विशिष्ट अतिथि केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णा लोहरा, केंद्रीय प्रवक्ता डॉक्टर जया भगत, केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष भी मुंडा जी, केंद्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा मुन्नी मुंडा, केंद्रीय उपाध्यक्ष सह चार राज्यों के प्रभारी ओमप्रकाश बैठा जी, केंद्रीय उपाध्यक्ष सह चार राज्यों के प्रभारी सूर्य देव तुरी जी, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में खूंटी जिला अध्यक्ष मनु मुंडा, लोहरदगा जिला अध्यक्ष नरेंद्र नायक, लोहरदगा जिला महासचिव प्रकाश नायक, गुमला जिला अध्यक्ष शिव कुमार मांझी, जिला उपाध्यक्ष भुनेश्वर राम, तथा और भी गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
इस कार्यक्रम में सिमडेगा जिला एवं गुमला जिला के पदाधिकारियों का विस्तारीकरण किया गया तथा उनको प्रशस्ति पत्र एवं आई कार्ड देख कर सम्मानित किया गया साथ ही साथ बुजुर्ग महिला पुरुष को कंबल देकर सम्मानित किया गया छात्र-छात्राओं को अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने हेतु भी उन्हें सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि रामटहल नायक जी ने कहा की अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समन्वय समिति राज्य के प्रत्येक जिले में अपना सामाजिक संगठन का निर्माण किया है और इस संगठन के माध्यम से समस्त समाज के दोनों वर्गों के व्यक्तियों के लिए चौमुखी विकास करने का कार्य भी कर रहे हैं। समन्वय समिति खासतौर विशेषकर शिक्षा पर बल दिया है और अपने समुदाय के छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिले इसके लिए प्रत्येक जिले में अपना लाइब्रेरी बनाया जाएगा जिसमें सभी गरीब छात्र-छात्राओं का पढ़ाई निशुल्क व्यवस्था की जाएगी जो भी कंपटीशन की तैयारी करेंगे सभी छात्र छात्राओं को निशुल्क कोर्स मैटेरियल प्रदान की जाएगी और जो भी कंपीटेटिव बुक्स लाइब्रेरी में उपलब्ध होंगे साथ ही साथ चाहे वह रेलवे एग्जामिनेशन हो डिफेंस, एसएससी, बैंकिंग, यूपीएससी, जेपीएससी, इत्यादि परीक्षाओं के पुस्तक लाइब्रेरी में उपलब्ध होंगे जिसका लाभ सभी छात्र छात्राओं को मिलेगा और अपने जीवन को बेहतर निर्माण करने में अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समन्वय समिति के द्वारा स्थापित लाइब्रेरी से हमेशा सहयोग मिलता रहेगा हमने चिकित्सा के क्षेत्र में भी हमारे दोनों समुदाय के माता, बहने भाई बंधुओं को निशुल्क सेवा देने का भी कोशिश की जा रही है। चौमुखी विकास के लिए हमारा यह सामाजिक संगठन झारखंड ही नहीं अपितु संपूर्ण देश में अपनी पहचान बना रही है आज देश के 9 राज्यों में अपना संगठन का विस्तार कर चुका है और धीरे-धीरे संपूर्ण देश में यह अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समन्वय समिति का नाम बहुत ही सुंदर अक्षरों में लिखा जाएगा। इस संगठन के कार्यों का असर आज समाज में व्यापक रूप से प्रभाव हो रहा है सभी बुद्धिजीवी शिक्षित व्यक्ति आज संगठन में आकर समाज को चौतरफा विकास करने के लिए कटिबद्ध हैं। यह हमारे संगठन के लिए हमारे सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने में काफी हद तक सहयोग मिल रहा है। मौके पर सभी सिमडेगा एवं गुमला जिला के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे



Post A Comment:
0 comments so far,add yours