एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा जिला गोडडा ईकाई , प्रदेश ईकाई के निर्देशानुसार अनिश्चितकालीन हड़ताल 58वें दिन भी जारी रहा। आज दिनांक :- 12/ 01/2019 को  प्रदेश कमिटी के निर्देशानुसार हड़ताल अवधि में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय एकता मोटरसाइकिल रैली में गोड्डा के सभी छह प्रखंडों के पारा शिक्षकों/शिक्षिकाओं ने काफी उत्साहित होकर शक्ति प्रदर्शन किया। यह एकता रैली ठाकुरगंगटी, मेहरमा, बोआरीजोर के पारा शिक्षक महागामा के लाल मैदान में एकत्रित हुए।इसके बाद ठाकुरगंगटी, मेहरमा, बोआरीजोर और महागामा के सभी पारा शिक्षक, पथरगामा एवं बसंतराय के पारा शिक्षक गोड्डा पहुँचे। गोड्डा में सभी छह प्रखंडो के  प्रखंड कमिटी के नेतृत्व में पारा शिक्षक /शिक्षिका सदर प्रखंड, पौड़ेयाहाट एवं सुंदरपहाडी़ के प्रखंड कमिटी के नेतृत्व में सभी पारा शिक्षक/शिक्षिका के साथ मिलकर एकता मोटरसाइकिल रैली गोड्डा कॉलेज हुए अशोक स्तंभ गोड्डा में एकत्रित हुए। आज एकता रैली जिले के सभी नौ प्रखंडों के प्रखंड कमिटी के नेतृत्व में निकाली गई। तत्पश्चात गोड्डा में भाजपा कार्यालय नहीं होने के कारण अशोक स्तंभ में ही बैठक के दौरान भाजपा के जिला महामंत्री रणधीर सिंह को राज्य के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के नाम एकत्रित पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा गोड्डा के जिला कमिटी के नेतृत्व में पारा शिक्षकों के समस्याओं से संबंधित मांग पत्र सौंपा। बैठक में निर्णय लिया गया कि 15/01/2019 को 12:00 बजे दिन में महागामा के लाल मैदान में एकत्रित होंगे। साथ ही भाजपा के जिला महामंत्री से आग्रह किया कि हमारी मांगों को राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के शिडुल में शामिल कर जिला के अगुवा साथी से राष्ट्रीय अध्यक्ष से वार्ता कराए। 
        
               बैठक में उपस्थित पारा शिक्षक देवेंद्र गुप्ता, मिथिलेश झा, शफीक आलम, सुनील महतो, अमरेंद्र यादव, राजीव राय, कौशल किशोर, मनीष झा, देव कुमार, सुरेंद्र कुमार, श्रीकांत कुमार, दिलीप कुशवाहा, नसीमुल हक, अफसार हुसैन, नीरज कुमार, राजीव पोद्दार, तपेश्वर देव, मकसूद अली, नुरनवी, राजीव चौधरी, जितेंद्र महतो, रविंद्र साह, रसिक हेम्ब्रम, नसीमुद्मीन अंसारी, मोती हरिजन, अशोक यादव, मनोज यादव, विनोद यादव,अमरेंद्र पोद्दार, कुमार गौरव, उदयकांत, सुबोध मंडल, नुरूल इस्लाम, मुबारक अंसारी, नीरज राम, पंचानंद यादव, जयकिशोर कापरी, प्रभाष, प्रदीप, मुलेश्वर साह,देवनंदन,पंचानन, संजय कुमार,आदि उपस्थित हुए।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours