गोड्डा : जिला में निवर्तमान पुलिस अधीक्षक के तबादले के बाद नए एसपी के रूप में पाकुड़ जिले के एसपी शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल ने गोड्डा जिला में नए एसपी के रूप में पदभार संभाल लिया है. एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने जिले के सभी पुलिस पदाधिकारि‍यों के साथ बैठक कर जिले की विधि व्यवस्था की जायजा लिया. वहीं जिले में कहां-कहां पुलिस की कमियां है उसको लेकर उन्‍होंने सुझाव मांगे. वहीं जिले की ट्रैफिक व्‍यवस्था व अवैध कारोबार के अलावे पुलिसकर्मियों के साथ हो रही समस्‍या की भी जानकारी ली.
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गोड्डा जिला वासियों के लिए पुलिस से जो अपेक्षाएं हैं वे सारी पूरी की जाएगी. वही कानून को तोड़ने वालों को बक्‍शा नहीं जाएगा. इस दौरान बैठक में गोड्डा एसडीपीओ रविकांत भूषण, महगामा एसडीपीओ आर मित्रा मौजूद थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours