झारखंड के पाकुड़ जिले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुए के अड्डे पर छापा मारा. छापेमारी के दौरान पुलिस ने गांजा एवं भांग की तस्करी कर रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. साथ ही मोटरसाइकिल को भी जप्त कर लिया. वहीं कई आरोपी पुलिस को देखकर मौके से फरार होने में सफल रहे.

दरअसल  पाकुड़ जिले में पुलिस जुए पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है. इसी के तहत पुलिस ने पुलिस उपाधीक्षक आशीष कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाकर छापेमारी की. छापेमारी टीम ने बताया कि अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से जुए का अड्डा चल रहा था. छापेमारी के दौरान पुलिस ने जुए के अड्डे में गांजा एवं भांग की तस्करी कर रहे तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया. साथ ही छह मोटरसाइकिल को भी जप्त किया. वहींं कई आरोपी मौके से फरार हो गए.

पुलिस ने अभियुक्त राजेन्द्र पाल साकिम बासमती, विनय साहा बलियाडंगाल, एवं हाजी बुल अंसारी बासकन्द्री निवासी को गिरफ्तार किया है. छापेमारी के दौरान जुए के अड्डे से एक सौ ग्राम भांग, सात पुड़िया गांजा, 3 मोबाइल चार पैकेट ताश के पत्ते, एक टॉर्च एवं नगद 870 रुपए बरामद किए हैं.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours