बोआरीजोर प्रखंड के केंदुआ पंचायत स्थित तेगगामा गांव में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच चितरकोठी और मनेसर की टीम के बीच हुआ, जिसमें जीत का सेहरा चितरकोठी की टीम के सिर सजा । इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया था। इस मैच का आयोजन अदाणी फाउंडेशन की तरफ से किया गया था। फाइनल मैच के दौरान भारी भीड़ देखने को मिली। आस-पास के गांवों के तमाम खेलप्रेमी इस मैच का लुत्फ उठाने पहुंचे। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि जेवीएम नेता सूर्यनारायण हासदा थे, जिनके हाथों विजेता टीम चितरकोठी को पुरस्कार दिया गया। उपविजेता टीम को भी अदाणी फाउंडेशन की तरफ से पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी और मैन ऑफ द मैच को भी अदाणी फाउंडेशन की तरफ से पुरस्कृत किया गया।
Home
झारखण्ड
ताज़ा ख़बर
बोआरीजोर प्रखंड के केंदुआ पंचायत स्थित तेगगामा गांव में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच चितरकोठी और मनेसर की टीम के बीच हुआ
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours