मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नए साल के मौके पर सोमवार को रांची में बच्चों संग कैटवॉक किया, इस दौरान सेल्फी लेने और उनके साथ फोटो खिंचाने की भी बच्चों में होड़ रही. इस दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास भी बच्चों के साथ मस्ती करते नजर आए.

सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात करने और नव वर्ष की शुभकामनाएं देने राजभवन पहुंचे, राज्यपाल को नववर्ष की बधाई देने के बाद मुख्यमंत्री एक्वा वर्ल्ड पहुंचे, जहां सीएम  रघुवर दास ने बच्चों के साथ जमकर मस्ती की, इस दौरान सीएम ने रैंप पर बच्चो के साथ कैटवॉक किया तो वहीं बच्चों के साथ सेल्फी भी ली.

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों को नव वर्ष की बधाई देने के साथ राज्य के समग्र विकास की भी बात कही,  वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ भी खूब मस्ती की, रैम्प पर बच्चों के साथ कैटवॉक किया तो वहीं इस दौरान सेल्फी की होड़ नज़र आई, बच्चों के साथ साथ बड़ों ने भी मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी ली, नववर्ष को लेकर सोमवार को एक्वा वर्ल्ड में लोगों की खासी भीड़ भी थी और मुख्यमंत्री को इस तरह अपने बीच पाकर लोग भी काफी खुश नजर आए.

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि 2019 में झारखंड और तेजी से विकास करेगा, झारखंड को पहली बार स्थिर सरकार मिली है, गांवों के घर-घर में बिजली पहुंचा दी गई है, युद्ध स्तर पर सड़कों को बनाने का काम हो रहा है, युवाओं को रोजगार दिए जा रहे हैं और झारखंड विकास के पथ पर आगे बढ़ चला है. उन्होंने कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकना उनकी सरकार की प्राथमिकता है, वे झारखंड को विकसित राज्यों नहीं बल्कि राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा करना चाहते हैं.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours