झारखंड में केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना उत्तर कोयल परियोजना डैम जो की वर्षों से लंबित थी. सरकार के द्वारा अब इस परियोजना पर अमलीजामा पहनाने की पहल शुरू हो गई और आगामी पांच जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पलामू आएंगे और इस विस्तारित परियोजना की आधारशिला रखेंगे. बता दें कि मंडल डैम परियोजना लगभग तीन दशक से बंद पड़ी है. डैम के कई कार्य किए गए हैं, लेकिन गेट लगाना सहित अन्य कार्य पेंडिंग पड़े हुए हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच जनवरी को पलामू के चियांकी हवाई अड्डा का दौरा कर कर करीब एक घंटा रुकेंगे, इस दौरान प्रधानमंत्री उतर कोयल परियोजना के तहत मंडल डैम और कोयल सोन परियोजना की आधारशिला रखेंगे. कई वर्ष पहले इस परियोजना का शुभारंभ हुआ था और लगभग 80 प्रतिशत काम भी हो चुका था लेकिन माओवादियों का कहर मंडल डैम परियोजना पर बरसा और निर्माण कार्य में लगे एक इंजीनियर की हत्या माओवादियों ने कर दी थी उसी समय के बाद से यह परियोजना पूरी तरह से बंद हो गई थी.
बता दें कि लगभग 1600 करोड़ केंद्र सरकार के द्वारा इस परियोजना में खर्च किया जाना है. इस परियोजना का ऑनलाइन शिलान्यास प्रधानमंत्री जी के द्वारा मेदनीनगर के हवाई अड्डे से होना आगामी 5 जनवरी को तय हुआ है, जिसको लेकर तैयारी जोरों पर है, वहीं इस परियोजना के शुरू होने से स्थानीय लोगों में काफी खुशी का माहौल है इसी के चलते लोग प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दे रहे हैं.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours