झारखंड के बोकारों में एक पति को पत्नी की मोबाइल की मांग को न करना महंगा पड़ गया. मोबाइल न मिलने पर गुस्से में आकर पत्नी ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पर रामगढ़ जिला के भुरकुंडा से पहुंचे मृतका के घरवालों ने इसे हत्या की बात कहते हुए मृतका के पति समेत परिवार के समस्त लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कराया.
दरअसल मामला बेरमो थाना क्षेत्र के ढ़ोरी स्टॉफ क्वार्टर की है. जहा एक पत्नी ने मोबाइल न मिलने पर खुद को फांसी लगाकार जान दे दी, लेकिन मृतका के परिवार वालों ने अस घटना को हत्या बताया है और मृतका के पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ हत्या करने का मामला दर्ज कराया .
बताया जा रहा है कि 18 माह पहले ही रामगढ़ जिला के भुरकुंडा निवासी ओमप्रकाश घांसी की 21 वर्षीय पुत्री दीपा की शादी बेरमो के रहने वाले राजुमार घांसी के साथ हुई थी. शादी के बाद से दोनो के बीच के रिश्ते ठीक थे लेकिन बीती 19 जनवरी को पति रोज की तरह अपने काम को लेकर घर से जा रहा था तो पत्नी दीपा ने उसकी मोबाइल की मांग की. जिस पर पति मोबाइल देने से इंकार करते हुए घर से काम पर निकल गया. पति के इस व्यवहार से पत्नी इतना गुस्सा हुई कि उसने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया और फांसी लगाकर जान दे दी.
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि पति पत्नी में कोई विवाद था कि नहीं या फिर ससुराल वालों के द्वारा प्रताड़ित तो नहीं किया जा रहा था. जिस तरह मृतका के पिता ने बेरमो थाना में दे ससुराल वालों के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर लगातार शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना की बात लिखित रूप से दी है, उसकी जांच की जा रही है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours