झारखंड के पाकुड़ जिले में पुलिस जुए पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है. इसी के तहत पुलिस ने एसपी सुनील भाष्कर के निर्देश पर अभियान चलाकर पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इन सभी आरोपियों के पास से नशीला पदार्थ, गांजा, दो मोबाईल और 14 हजार से अधिक नगदी जब्त की. सभी पकड़े गए जुआरी काफी समय से जुएं के काम लिप्त थे. वहीं गिरफ्तार किए गए एक आरोपी का अपराधिक इतिहास भी रहा है. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है.
बताया कि पुलिस कप्तान सुनील भास्कर को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के आजाद नगर में जुआरियों का अड्डा है और लाखों रुपये का जुआ का खेला जाता है. एसपी ने डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में टीम गठित करते हुए जुआ के अड्डे पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने पांच जुआरियों को जुआ खेलते हुए दबोच लिया.
एसडीपीओ पाकुड़ अशोक कुमार सिंह के अनुसार शहर में झाडियों, खण्हर मकान सहित अन्य स्थान पर छुपकर जुआ का खेल चलाया जाता है. जिसमें बंगाल के लोग भी शामिल होते हैं. वहीं अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने पर एसपी सुनील भाष्कर के निर्देश पर अभियान चलाया गया और आजाद नगर मैदान के पास से 5 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया. वहीं तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से नशीले पदार्थ को जब्त किया. पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी ली जा रही है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours