झारखंड में राज्य सूचना आयोग का दफ्तर भले हीं संसाधन की कमी झेल रहा हो लेकिन टेक्नोलॉजी के मामले में हाल के दिनों में बेहतरीन काम किया है. रांची में मौजूद धु्र्वा स्थित राज्य सूचना आयोग का दफ्तर अब हाईटेक हो गया है और यहां का हर काम ऑनलाइन होता है. आयोग में हर दिन होने वाली सुनवाई से लेकर केसों के ऑर्डर और विभागीय आदेश तक भी वेबसाइट और ईमेल और वीसी के माध्यम से होती है.
मुख्य सूचना आयुक्त आदित्य स्वरुप के मुताबिक इससे अपीलकर्ता से लेकर यहां केसों की सुनवाई के दौरान उपस्थित होने वाले जनसूचना पदाधिकारियों को भी लाभ मिला है. राज्य सूचना आयोग के समक्ष हर दिन 50 से 60 अपीलें दाखिल की जाती हैं. अपील दाखिल होने के बाद भेजी जानी वाली नोटिस अब हार्ड कॉपी के बजाय ईमेल से भेजी जाती है जिसके कारण राज्य के सूदूरवर्ती इलाकों में पोस्टेट अधिकारी को ये ईमेल मिल जाता है.
अमूमन पहले नोटिस नहीं मिलने का बहाना बनाकर अधिकारी सुनवाई में हाजिर नहीं हो पाते थे. इसके अलावा सुनवाई के लिए संथाल जैसे इलाकों से आने वाले अधिकारी तीन दिन के सरकारी टूर पर रांची पहुंचते थे, अब वीसी से सुनवाई के कारण सरकारी पैसों की बचत के साथ सरकारी टूर पर भी ब्रेक लग गया है. ऐसे में अपीलकर्ता से लेकर जनसूचना पदाधिकारी को भी इसका लाभ मिला है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours