झारखंड के गोड्डा जिला मुख्यालय स्थित नगर थाना क्षेत्र के महावीर नगर में नगर पालिका कर्मियों द्वारा नाले की सफाई के दौरान नवजात का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में फिर सनसनी फैल गई. दरअसल इलाके में जब नाले की सफाई करने पहुंचे नगर पालिका कर्मियों ने सफाई के दौरान नाले में कपड़े में लिपटा एक नवजात दिखाई दिया. नवजात बच्ची का शव नाले के गंदे पानी में तैर रहा था, जो पत्थरों के बीच अटका हुआ था. इस पर नजर पड़ते ही नगर पालिका कर्मियों इसकी सूचना पुलिस को दी.
नगर पालिका कर्मियों के मुताबिक नवजात को देख लगा रहा कि बच्चा पूरे आठ या नौ महीने का परिपक्व बच्चा रहा होगा. नाले में नवजात का शव मिलने की खबर से घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई और मौजूद लोगों ने उस औरत को कोसना शुरू किया जिसकी ये करतूत थी.वहीं, हर कोई इस घटना को देखने बाद एक बार सहम सा गया है. बस मन में वह यही सोच रहा था कि आखिरकार कोई इतना नीचे कैसे गिर सकता है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours