प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 जनवरी को झारखंड के पलामू में आ रहे हैं. पीएम के कार्यक्रम की सुरक्षा को लेकर एसपी पलामू ने आसपास के डीसी को पत्र लिखकर कहा है कि सभी जिला उपायुक्त यह सुनिश्चित करें कि कार्यक्रम में कोई भी अधिकारी काले रंग का कपड़े जैसे काले रंग की चादर, पैंट, शर्ट, कोट, टाई, जूता, मोजा पहनकर या काले रंग का पर्स, बैग, कपड़ा आदि लेकर नहीं पहुंचे.
बता दें कि प्रधानमंत्री यहां मंडल डैम की विस्तारित योजना का शिलान्यास करेंगे. यह योजना लातेहार और आस-पास के जिलों से जुड़ी हुई है. इस योजना का काम बीच में रूका हुआ था. लेकिन वर्तमान सरकार ने इसे गति दी है. इस दौरान इलाके में सुरक्षा के हर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं.
इस योजना के लिए पलामू टाइगर रिजर्व से कुछ गांवों को हटाने का प्रस्ताव तैयार है. इसका निर्माण टाइगर रिजर्व के भी कुछ हिस्से में होना है. इसके लिए वन विभाग के साथ केन्द्र की कई बार बैठक हो चुकी है. मंडल डैम परियोजना को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से 1627 करोड़ रुपए का प्राक्कलन तैयार किया गया है. इसमें 60 प्रतिशत की राशि केंद्र सरकार एवं 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार खर्च करेगी.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours