जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमला में शहीद हुए सभी जवानों के सम्मान में साहिबगंज जिला परिषद अध्यक्ष रेणुका मुर्मू ने अपने मानदेय का 1 साल का लगभग ₹120000 रुपये दान देने की घोषणा किया है जिला परिषद अध्यक्ष रेणुका मुर्मू ने कहा कि 1 साल का उनका मानदेय उन सैनिकों के परिजनों के सहायता राहत कोष में जमा करेंगे जिससे उन परिजनों को सहायता मिल सके उन्होंने कहा कि शहीद हुए सैनिकों में से झारखंड के लाल के एक बच्चों को गोद लेकर भी पठन-पाठन एंव उसका भरणपोषण करवाने का निश्चय किया है शहीद हुए सभी जवानों के परिजनों को वे काफी सम्मान करती हैं उनका शहीद हुये पुत्र नहीं यह देश का पुत्र है उन्हीं वीर जवानों के कारण आज हम चैन की नींद सो रहे हैं जिसके लिए हम लोग ने एक छोटी सी कोशिश की है शहीद सभी सैनिकों की बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगी ईट के जवाब हमारी सैनिक पत्थर से देंगे जिप अध्यक्ष रेणुका मुर्मू ने कहा कि शहीद जवानों के परिजनों के लिए जो भी आवश्यक मदद हम लोग कर सकते हैं उसके लिए प्रयासरत हैं
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours