गोड्डा, बोआरीजोर प्रखंड के तेलगामा और केंदुआ गांव में अदाणी फाउंडेशन की तरफ से विधवा और जरूरतमंद बुजुर्ग महिलाओं के बीच साड़ी और चप्पल का वितरण किया गया। दोनों गांवों की कुल 42 महिलाओं को साड़ी और चप्पल दिया गया। लाभान्वित होने वाली महिलाओं में सोलोमनी किस्कू, तालामय टुडू, बास्की हेम्ब्रम आदि शामिल हैं। अदाणी फाउंडेशन की मदद के हाथ समाज के हर उस जरूरतमंद तक पहुंच रहे हैं जो मुलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। प्रखंड के इन गांवों में पहले से ही अदाणी फाउंडेशन की तरफ से मोबाइल स्वास्थ्य शिविर और मुफ्त दवा वितरण आदि कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। फाउंडेशन की तरफ से इन गांवों में शिक्षा व्यवस्था और पेयजल की सुविधाओं को लेकर भी कई तरह के कार्यक्रम लगातार चलाए जा रहे हैं। एक तरफ जहां फाउंडेशन की तरफ से स्कूलों में स्मार्ट क्लास के जरिए बच्चों को पढ़ाने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ खराब हैंडपंप को ठीक करके पेयजल की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों की दिक्कत दूर की गई है। शुक्रवार को भी अदाणी फाउंडेशन के अधिकारियों द्वारा गांव की विधवा और बुजुर्ग औरतों को साड़ी और चप्पल वितरित किया गया। इस मौके पर गांव के तमाम गणमान्य लोग और स्थानीय नेता भगत हेम्ब्रम ग्राम प्रधान गोविंद हेम्ब्रम आदि मौजूद थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours