रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में बदमाशों ने बड़े ही शातिराना अंदाज में एक गाड़ी से 10 लाख रुपए से भरा बैग पर हाथ साफ कर दिया और रफूचक्कर हो गए. यह रकम पीड़ित यूपी के नोएडा से बहन की शादी के लिए लेकर रांची आया था. बदमाशों ने पूरी घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब गाड़ी का चालक भी गाड़ी में ही मौजूद था. घटना की तत्काल जानकारी पुलिस को दी गयी तो उसने मौके पर पहुंच कर जांच की. पुलिस अधिकारी फिलहाल सीसीटीवी के जरिये अपराधियों की तलाश में जुट गए हैं.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ई रिक्शा में सवार होकर पहुंचे दो बदमाश वहां पहुंचे. उन्होंने पहले चालक को बातों में उलझाया और फिर पूरे वारदात को बड़े ही शातिराना अंदाज में अंजाम दिया. यह घटना रांची में सोमवार रात की है जब आदर्श कुमार सिंह नामक शख्स बहन की शादी में शामिल होने पैसे लेकर नोएडा से रांची आया था. वह कार से उतर होटल में गया तो उसी दौरान ड्राइवर को चकमा दे 10 लाख की रकम ले उड़े. पुलिस ने आसपास उका हुलिया पूछा है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours