झारखंड को बोकारो में 9वीं क्लास की एक छात्रा ने इसलिए खुदकुशी कर ली, क्योंकि उसके पिता ने उसे टीवी देखने से रोक दिया. पिता ने ऐसा परीक्षा को पास आते देखकर किया और बेटी को पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह दी. लेकिन बेटी को पिता की ये सलाह इतनी बुरी लगी कि उसने फंदे से झूलकर जान दे दी.

घटना हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर आठ (बी) स्थित राय चौक में घटी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल चास भेज दिया. पुलिस के मुताबिक परीक्षा नजदीक होने के चलते शिक्षक पिता ने बेटी को टीवी देखने से मना किया और पढ़ाई करने की सलाह दी. इससे नाराज छात्रा रात में अपने कमरे में फंदे से झूल गई.

नींद में होने के कारण परिवारवालों को घटना की जानकारी नहीं मिली. लेकिन जब सुबह छात्रा का रूम नहीं खुला, तो परिजनों ने खिड़की से झांक कर अंदर देखा. अंदर में बच्ची फंदे से लटकी हुई थी. परिजन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस को मौके से किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला. मामले की जांच जारी है.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours