मोदी सरकार के बजट पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि लोकलुभावन बजट पेश किया गया है, लेकिन इसे लागू कौन करेगा. बतौर पूर्व मंत्री मोदी सरकार ने पिछले साढ़े चार सालों में टैक्स से लोगों का गला दबाने का काम किया. रेल का भाड़ा, प्लेन का भाड़े से ज्यादा हो गया. कांग्रेस नेता के मुताबिक इस प्रकार की बजट की उम्मीद थी. चुनाव को देखते हुए जनता को गुमराह करने की कोशिश हुई है.
पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने रांची के धुर्वा में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान किया. महानगर कांग्रेस के द्वारा आयोजित इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ कांग्रेसी कार्यकर्ता एकजुट हैं और चुनाव के दौरान बीजेपी को जमीनी हकीकत का पता चल जायेगा.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours