डिजिटल युग में इन दिनों साइबर अपराधी लागतार नए हथकंडे अपना रहे और लोगो की गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ कर रहे हैं. कुछ ऐसा ही एक मामला रांची पुलिस के सामने आया. यहां शॉपिंग वेबसाइट के जरिये लालपुर के रहने वाले व्यक्ति के खाते से 42 हज़ार रुपए की ठगी की गई. मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया. वहीं जमशेदपुर पुलिस ने भी लोगों के खातों से रकम उड़ाने वाले तीन ठगों को गिरफ्तार किया है.
मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी रांची ने बताया कि वेबसाइट में कस्टमर केयर के रूप में इस गिरोह के सदस्यों का नंबर फीड किया हुआ था. उसी के जरिये ये लोगो को अपना शिकार बनाते थे. यह गिरोह कई लोगों को चूना लगा चुका है. फिलहाल पुलिस अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी कर रही है.
उधर जमशेदपुर के बिष्टुपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. यहां पुलिस ने साइबर गिरोह के मुख्य साजिशकर्ता विवेक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया. इन लोगों के पास से चार मोबाइल फोन, 52 हजार रुपये नगद समेत एटीएम कार्ड बरामद किए गए.
इसकी जानाकरी जमशेदपुर के सिटी एसपी प्रभात कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी. उन्होंने बताया कि शहर में इन लोगों द्वारा कई घटनाओं को अंजाम दिया गया है. पीड़ित लोगों के बैंक खातों से इन लोगों के द्वारा साइबर क्राइम के माध्यम आसानी से रुपयों की ठगी की जाती थी.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours