झारखंड के पलामू में अज्ञात अपराधियों ने चार पोकलेन मशीन व एक जीप को आग के हवाले कर दिया है. ये सभी मशीनें व जीप पत्थर माइंस के काम में लगाई गईं थी. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालत का जायजा लिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अपराधियों की तलाश में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, घटना नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के मानादोहर गांव की है. ये सभी मशीनें और शम्भू साव के निजी पत्थर माइंस में काम में लगाई गई थी. दरअसल आरोप है कि लेवी की मांग को लेकर आरसीसी संगठन के नाम पर 8 से 10 की संख्या में अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है.

घटना को लेकर जिले के एसपी इंद्रजीत महथा ने कहा है कि सभी अपराधी बिहार के गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. अपराधियों ने विहार से आकर लेवी की रकम वसूलने के लिए घटना को अंजाम दिया है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours