कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस की सरकार बनते ही छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान की तरह किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा. वह रविवार को धनबाद के बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के माथाबांध फुटबॉल मैदान में 'कांग्रेस लाओ झारखंड बचाओ' रैली को संबोधित कर रहे थे.

झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि झारखंड में महागठबंधन में शामिल दलों के बीच सीटों का बंटवारा जल्द हो जाएगा. प्रदेश में महागठबंधन की सरकार बनेगी. यहां की जनता बदलाव चाहती है. रैली में आरपीएन सिंह ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधते हुए 'चौकीदार' को चोर कहा और झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास को निक्कमा बताया.

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार, धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री ओपी लाल, पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, पूर्व मंत्री ददई दुबे, पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह, मयूर शेखर झा, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सरफराज आलम आदि मौजूद थे.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours