झारखंड के देवघर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, सड़क हादसा सारठ थाना अंतर्गत केचुआ बांक के पास हुआ है. सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. कहा जा रहा है कि बस बहुत तेज रफ्तार से सड़क पर दौड़ रही थी. इसी दौरान अनियंत्रित होकर वह पेड़ से टकरा गई.

जा सकती है कि बस की उपरी छत उखड़ कर सड़क पर गिर गई. सूत्रों के मुताबिक, बस दुमका में आयोजित जेएमएम की रैली से लौट रही थी. तभी हादसे का शिकार हो गई. मृतकों में तीन महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्चा शामिल है. सभी मारगोमुण्डा थाना अंतर्गत बाघमरी गांव के रहने वाले हैं.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours