झारखंड की उपराजधानी कहे जाने वाले दुमका में झामुमो का 40वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. पार्टी द्वारा प्रत्येक वर्ष 2 फरवरी को झारखंड़ दिवस के रूप में मनाया जाता है. कार्यक्रम में शिरकत करने संताल परगना प्रमंड़ल के सभी 6 जिलों से काफी संख्या में नेता और कार्यकर्ता दुमका पहुंचे. एसपी कालेज मैदान पर एकत्रित होने के बाद जुलुस की शक्ल में भीड़ पोखरा चौक पहुंची.यहां पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कार्यकर्ताओं का स्वागत किया.
पोखरा चौक स्थित सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद हेमंत सोरेन जुलूस में शामिल होकर गांधी मैदान पहुंचे. यह कार्यक्रम देर रात तक चलेगा. समारोह को पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन, कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन सहित पार्टी के सभी सांसद और विधायक संबोधित करेंगे. चुनावी वर्ष होने के कारण इस वर्ष झामुमो द्वारा काफी भीड़ एकत्रित हुई है. एक तरह से इस कार्यक्रम को झामुमो का लोकसभा चपनाव से पूर्व अपना शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours