गोड्डा, जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय माली पलगंजिया को 'मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार' योजना के तहत प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया है। विद्यालय को पुरस्कार में दो लाख रुपये की राशि मिलेगी। जिले का यह स्कूल अदाणी फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे ‘स्वेच्छाग्रह’ कार्यक्रम के ‘स्वेच्छाग्रह विद्यालय’ के अंतर्गत आता है। राज्य के सभी विद्यालयों में से चयनित होने की घोषणा होने के बाद उत्क्रमित मध्य विद्यालय माली पलगंजिया के प्रधानाध्यापक गुनानंद यादव को राजधानी बुलाया गया, जहां शिक्षा मंत्री नीरा यादव के हाथों ट्रॉफी दी गई। स्कूल को प्रथम पुरस्कार मिलने पर प्रधानाध्यापक गुनानंद यादव बेहद खुश हैं, वो इसका श्रेय अदाणी फाउंडेशन के ‘स्वच्छाग्रह’ कार्यक्रम को देते हैं। दरअसल ‘स्वच्छाग्रह’ अभियान के तहत स्कूल में 20 बच्चों का एक स्वच्छाग्रह दल बनाया जाता है। ये 20 बच्चे स्वच्छाग्रही के तौर पर काम करते हैं जिन्हें स्कूल का ही एक शिक्षक गाइड करता है जिसे 'स्वच्छाग्रह प्रेरक' कहा जाता है। इस विद्यालय की ओर से 'स्वच्छाग्रह प्रेरक' के तौर पर खुद प्रधानाध्यापक गुनानंद यादव ने ट्रेनिंग ले रखी है। जाहिर है इस स्कूल के बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरुकता बनाने में प्रधानाध्यापक का उचित मार्गदर्शन मिला। यही वजह है कि राज्य के तमाम विद्यालयों में उत्क्रमित मध्य विद्यालय माली पलगंजिया का चयन प्रथम स्थान पर हुआ। पहला पुरस्कार हासिल करने पर जिला प्रशासन ने भी स्कूल के प्रधानाध्यापक की भूरी प्रशंसा की, साथ ही अदाणी फाउंडेशन की तरफ से भी बधाई दिया गया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)




Post A Comment:
0 comments so far,add yours