रांची। पार्टी और परिवार के बीच संतुलन बनाकर काम करने में विश्वास करती हूं। कभी-कभी कुछ चुनौती का सामना भी करना पड़ता है, लेकिन धैर्य से काम लेकर उसे पूरा करती हूं। अपने आप से कभी हार नहीं मानी हूं। इसके लिए कुछ दिनों तक परेशान भी रहना पड़ता है तो उसे अपना लक्ष्य मानकर दूर करती हूं। उक्त बातें पत्थरगामा पूर्वी के झाविमो जिला परिषद सदस्य फूल कुमारी ने कहीं। उन्होंने कहा कि समाज सेवा करना शौक की बात है। मुझे इसमें दिलचस्पी है इसलिए 2009 से झाविमो मंडल सदस्य के रूप में जुड़कर आज वर्तमान में जिला परिषद सदस्य के रूप में काम कर रही हूं। अपनी प्राथमिकता के रूप में बताते हुए उन्होंने कहा कि मुझे यदि जिम्मेवारी मिलती है तो मैं सबसे पहले अपने मुहल्ले की समस्याओं को दूर करूंगी। जहां रहती हूं यदि यहांं के लोगों को सभी सुविधाएं जैसे- रोड, नाली, बिजली, पानी और स्वच्छ वातावरण मिले यह मेरे लिए सफलता की बात होगी। इसके लिए मुझे जितना संघर्ष करना होगा मैं करूंगी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद हो या सरकार के वरीय पदाधिकारी से बात करनी हो मैं इसमें थोड़ा भी नहीं हिचक महसूस करूंगी। भारत के नागरिक होने के नाते सभी लोगों का अधिकार बनता है कि बुनियादी सुविधाएं मिले, इसलिए मैं लड़ना हो या दौड़ना हो पीछे नहीं लौटूंगी।
हर बच्चे को स्कूल से जोड़ना लक्ष्य
दूसरी प्राथमिकता शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करना और पंचायत के हर बच्चे को स्कूल से जोड़ना होगी। उन्होंने कहा कि हमारी नजर में शिक्षा सर्वोपरी है। शिक्षा से ही समाज को बेहतर किया जा सकता है। एक शिक्षित व्यक्ति अपने पूरे परिवार को शिक्षत बनाता है जबकि एक अशिक्षित व्यक्ति शिक्षा के महत्व को नहीं समझता है। इसलिए इस डिजिटल इंडिया में शिक्षा बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि मुझे मौका मिलेगा तो मैं अपने जिले के सभी स्कूलों में प्रतिदिन बच्चों को एमडीएम और शिक्षकों की उपस्थिति नियमित कराना प्राथमिकताओं में शामिल करूंगी। मैं अपने क्षेत्र के लोगों का शुक्रगुजार हूं कि आज मेरा मान-सम्मान रखते हैं। इसके लिए मैं उन्हें भरोसा दिलाती हूं कि यदि मुझे मौका मिला तो मैं लोगों की हर परेशानी को अपनी परेशानी समझते हुए दूर करूंगी।
मेरी कोशिश हर वर्ग के लोगों की समस्या समाधान करना
फूल कुमारी ने कहा कि समाज सेवा ही मेरा लक्ष्य है। परिवार की जिम्मेदारियां संभालते हुए पार्टी का काम आसानी से करना मेरे लिए बड़ी बात है। इसके लिए कभी-कभी परेशानी का सामना भी करना पड़ता है तो करती हूं। लेकिन इसी में मन लग गया है। मैं पूरी कोशिश करती हूं कि पार्टी में या समाज में एक जिम्मेवार पद पर हूं तो उसका लाभ समाज के जरूरतमंदों को मिलनी चाहिए। भरसक प्रयास करती हूं कि मेरे पास जो भी समस्याएं लेकर आते हैं उसका निदान और समाधान पूरी जिम्मेवारी से करूं।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours