सिकटिया मैदान में चल रहे तिलकामांझी मेला का समापन बेहद शानदार रहा। शहीद तिलकामांझी की जयंति पर आयोजित तीन दिवसीय मेले के तीसरे और आखिरी दिन लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। इस मौके पर कई आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पारंपरिक वेश-भूषा में कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया।
मेले के आखिरी दिन फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच रमला संथाली मांझी टोला और चांद भैरव डोकाबांध की टीम के बीच खेला गया। विजेता रमला संथाली उप विजेता डोकाबांध रहा। तीसरे स्थान पर गुम्मा संथाली, चौथे स्थान पर एलसी देवघर की टीम रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेएमएम नेता राजेश मंडल, रवीन्द्र महतो के अलावा मुखिया बुद्धीनाथ किस्कू तथा अदानी फ़ाउंडेशन के तमाम अधिकारी भी मौजूद थे.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours