धनबाद बीसीसीएल के गोविंदपुर एरिया-तीन में अवैध खनन के दौरान कोयला और छाई से दबकर शनिवार को एक महिला और एक नवयुवती की मौत हो गई. इसी दुर्घटना में जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है. सोनारडीह ओपी अंतर्गत साउथ गोविंदपुर साइडिंग में महिलाएं गड्ढे खोदकर कोयला निकालने में लगी थीं, उसी दौरान कोयले और छाई का ढेर धंसने से धर्माबांध निवासी 39 वर्षीय सुशीला देवी, 18 वर्षीय कलावती कुमारी और एक अन्य महिला दब गईं.
अन्य मजदूर महिलओं की चीख पुकार सुन लोग दौड़ पड़े. आनन-फानन उन तीनों को वहां से निकाल इलाज के लिए तीनों को धनबाद के पीएमसीएच भेजा गया. चिकित्सकों ने सुशीला देवी और कलावती कुमारी को मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही डीएसपी, इंस्पेक्टर और थानेदार ने साउथ गोविंदपुर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया. इस घटना ने एक बार फिर पुलिस लापरवाही उजागर कर दी है. पिछले महीने की 23 तारीख को निरसा में अवैध खनन के दौरान चार लोगों की मृत्यु हो चुकी है. दो महिला की मौत के बाद खनन क्षेत्र में दहशत का माहौल है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours