झारखंड के लातेहार में सीआरपीएफ के एक जवान ने खुद को गोली मार ली. इसके बाद हेरहंज पिकेट में अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में घायल जवान को पास के अस्पताल में ले जाया गया है, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
सूचना के मुताबिक जवान ड्यूटी करके लौटा था और रूम पहुंचने पर उसने खुद को गोली मार ली. जवान सीआरपीएफ के 11वीं बटालियन में तैनात था. जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से वह तनाव में था. तनाव का कारण छुट्टी नहीं मिलना बताया गया है. हालांकि फिलहाल इस पर सीआरपीएफ के स्थानीय अधिकारियों की ओर से कोई बयान नहीं आया है.
जवान की पहचान डीके रावत के रूप में हुई है. आगे की छानबीन की जा रही है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours