जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में झारखंड का भी एक लाल शहीद हो गया. विजय सोरेंग गुमला के बसिया थाना इलाके के फरसामा गांव के रहने वाले थे. विजय के शहीद होने की खबर से गांव में मातम पसर गया है.
शहीद जवान के भाई संजय सोरेंग ने कहा कि उन्हें इस हमले की सूचना टीवी से मिली. घर में गमगीन माहौल है, लेकिन हम लोगों को अपने भाई पर गर्व है कि उन्होंने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी. शहीद विजय सोरेंग की पत्नी जैप की जवान हैं और रांची में तैनात हैं.
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे कायराना हरकत करार दिया. उन्होंने ट्वीट किया कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश शहीद जवानों के परिजनों के साथ है. देश अपने जवानों की शहादत का बदला जरूर लेगा.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours