पुलवामा आतंकी हमले को लेकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का झारखंड दौरा रद्द हो गया है. वह शनिवार को गोड्डा आने वाले थे. इस हमले को देखते हुए पार्टी ने अगले आदेश तक के लिए सारे कार्यक्रम रद्द कर दिये हैं.
गोड्डा लोकसभा चुनाव प्रभारी सह विधायक अनंत ओझा ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पार्टी ने अपने सारे कार्यक्रमों को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया. लिहाजा पार्टी अध्यक्ष का झारखंड दौरा भी रद्द हो गया है.
बता दें कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गोड्डा में शनिवार को बीजेपी का शक्ति केन्द्र सम्मेलन होने वाला था. इसमें बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और सीएम रघुवर दास भी शामिल होने वाले थे. लेकिन बीजेपी अध्यक्ष का दौरा रद्द होने से सम्मेलन भी कैंसिल हो गया है. इससे पहले 19 जनवरी को भी शाह का गोड्डा दौरा रद्द हुआ था. तब उन्हें अचानक स्वाइन फ्लू हो गया था और दिल्ली में एम्स में भर्ती होना पड़ा था.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours