गोड्डा, प्रखंड के गुम्मा स्थित बेलबर्ना टोला में अदाणी फाउंडेशन द्वारा महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया। साड़ी वितरण का कार्यक्रम वार्ड मेंबर दिनेश किस्कू और बैजनाथ सिंह के हाथों हुआ जिसमें कुल 250 महिलाओं को साड़ी दिया गया। प्रखंड के इस इलाके में मुख्यत: आदिवासी और आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के लोग रहते हैं। वार्ड मेंबर के हाथों साड़ी पाकर महिलाएं बेहद प्रसन्न देखी गई और उन्होंने अदाणी फाउंडेशन को धन्यवाद दिया। एक दूसरे कार्यक्रम में अदाणी फाउंडेशन द्वारा महागामा प्रखंड के जियाजोरी पंचायत स्थित जाताकोठी गांव में मौजूद आंगनबाड़ी केन्द्र के तीन से पांच साल के तकरीबन 50 बच्चों को स्वेटर बांटा गया। बच्चों को जियाजोरी पंचायत के मुखिया सईद अंसारी के हाथों स्वेटर दिया गया। जाड़े के मौसम में नया स्वेटर पाकर बच्चे और उनके घरवाले बेहद प्रसन्न नजर आए। मुखिया सईद अंसारी ने अदाणी फाउंडेशन के सदस्यों को धन्यवाद दिया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours