प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के झारखंड दौरे को लेकर हजारीबाग में तैयारी तेज है. 17 फरवरी को पीएम का हजारीबाग में कार्यक्रम है. इसी सिलसिले में मुख्य सचिव, डीजीपी समेत कई वरीय अधिकारियों ने मटवारी स्थित गांधी मैदान का जायजा लिया. साथ ही सर्किट हाउस में जिले के डीसी, एसपी समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की.
मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि आगामी 17 फरवरी को प्रधानमंत्री के आगमन का कार्यक्रम है. पीएम यहां हजारीबाग, दुमका और पलामु में नवनिर्मित मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन करेंगे. साथ ही तीनों जगहों पर बनने वाले 500 बेड के नये अस्पतालों का शिलान्यास भी करेंगे. हजारीबाग के लिए 525 करोड़ की अर्बन पेयजल आपूर्ति योजना की भी नींव रखेंगे.
मुख्य सचिव और डीजीपी ने पीएम की सभा के मद्देनजर डीसी और एसपी को कई निर्देश भी दिये. बता दें कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए पीएम के इस झारखंड दौरे को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. प्रदेश बीजेपी दौरे को लेकर काफी उत्साहित है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours