भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुश्री मिसफीका हसन ने जम्मू-कश्मीर में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों पर हुए हमले की घटना की घोर निंदा करते हुए इसे एक अत्यंत ही कायरतापूर्ण कार्यवाही बताया । सुश्री मिसफीका हसन कहा जम्मू-कश्मीर में उग्रवादी वारदातों मे कमी आने से बदहवास होकर आतंकवादी ऐसी घटना को अंजाम दे रहे हैं उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे जिसका भी हाथ हो चाहे वह पडो़सी मुल्क ही कयों ना हो सरकार इसका माकूल जवाब दे कर रहेगी । सुश्री मिसफीका हसन ने जवानों की शहादत को नमन करते हुए ईश्वर से कामना की कि वो इस दुख की घड़ी मे शहीदों के परिजनों को शक्ति दे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours