जेएमएम की संघर्ष यात्रा का चौथे चरण का जत्था मंगलवार को कोडरमा के डोमचांच पहुंची. कोडरमा दौरे के दूसरे दिन जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने डोमचांच प्रखंड के फुलवरिया हाईस्कूल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा. हेमन्त सोरेन ने भाजपा को जुमलेबाजी की सरकार बताते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ और सिर्फ लोगों को झूठे वादों से ठगने का काम कर रही है.  इस मौके पर कई लोगों ने दूसरी पार्टियों को छोड़ जेएमएम का दामन थामा.

हेमंत सोरेन ने भाजपा सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए जेएमएम के पक्ष में वोट डालने की लोगों से अपील की. सोरेन ने कहा कि स्वास्थ, शिक्षा, अपराध सभी मामलों में रघुवर सरकार फेल नजर आ रही है. हेमन्त सोरेन ने अपनी पार्टी का एजेंडा और जनता के लिए प्रोग्राम बताते हुए लोगों को रिझाने का भरसक प्रयास किया.

मीडिया से बात करते हुए हेमंत सोरेन ने महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर मचे घमासान पर कहा कि सभी तरह का मसला सुलझा लिया जाएगा. भाजपा को हराने के लिए महागठबंधन पूरी तरह से एकजुट नजर आएगा. उन्होंने मंत्री सरयू राय और मुख्यमंत्री रघुवर दास के बीच उत्पन्न विवाद पर कहा -'यह विवाद किसी कलंक से कम नहीं है'.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours