गोड्डा, पथरगामा प्रखंड के अमडीहा गांव में अदाणी फाउंडेशन द्वारा नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 80 से ज्यादा लोगों के आंखं की जांच की गई, जिसमें ज्यादातर संख्या बुजुर्गों और महिलाओं की देखने को मिली। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर साकेत कमल और डॉक्टर सौरभ ने नेत्र जांच के बाद मरीजों को दवा और चश्मा की सलाह दी। फाउंडेशन की तरफ से लोगों को दवा भी मुफ्त वितरित की गई है। डॉक्टरों के मुताबिक 60 साल की उम्र पार चुके कई मरीजों में मोतिबिन्द की समस्या देखने को मिली है जिन्हें ऑपरेशन की सलाह दी गई है। अदाणी फाउंडेशन के अधिकारियों का कहना है कि, जिन मरीजों को डॉक्टर की तरफ से पावर का चश्मा लगाने की सलाह दी गई है उन्हें मुफ्त चश्मा बनवा कर दिया जाएगा। पथरगामा के ही माल निस्तरा पंचायत स्थित हरकट्टा गांव में भी अदाणी फाउंडेशन की तरफ से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया जिसमें 70 के करीब मरीजों ने अपना स्वास्थ्य जांच कराया। शिविर में आए लोगों को डॉक्टरी जांच के बाद फाउंडेशन की तरफ से ही मुफ्त दवा भी दिया गया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours