झारखंड को पर्यटन के मानचित्र पर लाने के लिए रघुवर सरकार ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने राज्य के 130 से ज्यादा पर्यटक स्थल और प्रक्षेत्र क्षेत्र की अधिसूचना जारी की है. गढ़वा के वंशीधर मंदिर, सतवहिनी झरना, गुरु सिंधु जलप्रपात से लेकर रांची के जगन्नाथ मंदिर, रामगढ़ का रजरप्पा मंदिर, सारंडा के जंगल, पतरातू डैम, बॉयो डायवर्सिटी पार्क, मैस्कुलुस्कीगंज, मदशम फल, मलूटी मंदिर, ईटखोरी, जोन्हा फॉल, नेतरहाट सहित राज्य के सभी ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण जगहों को अलग-अलग ग्रुप में रखकर अधिसूचना जारी की गई.
ग्रुप-ए में अंतर्राष्ट्रीय महत्व के स्तर के बैद्यनाथ धाम, त्रिकुट पहाड़, बासुकीनाथ, राजरप्पा,पारसनाथ, दलमा जैसे महत्वपूर्ण स्थलों को जगह दी गई, तो वहीं ग्रुप-बी में बिरसा मृग बिहार, अमरेश्वर धाम, सुगमा बांध, रांची के जगन्नाथ मंदिर को जगह दी गयी.
ग्रुप-सी में राज्य स्तर के महत्वपूर्ण स्थलों को रखा गया है, जिसमें पगला बाबा मंदिर, पद्मा का किला, टैगोर हिल, साई मंदिर, सतवहिनी झरना, छउ नृत्य कला सेंटर, केरा मंदिर जैसे स्थलों को जगह दी गई, वहीं डी ग्रेड में स्थानीय महत्व के स्थलों को रखा गया.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours