झारखंड के महागठबंधन दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर फॉर्मूला फिक्स नहीं हो पाया है. बुधवार रात इसको लेकर दिल्ली में कांग्रेस, जेएमएम और जेवीएम की बैठक हुई. लेकिन बात नहीं बनी. आज (गुरुवार) इस सिलसिले में जेएमएम नेता हेमंत सोरेन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे.
राहुल गांधी के साथ मीटिंग में सीट शेयरिंग को लेकर फंस रहे पेंच को सुलझाने की कोशिश होगी. अगर पेंच सुलझ गया, तो फॉर्मूला का ऐलान हो सकता है. दरअसल जेएमएम चाहता है कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग एक साथ हो जाए. साथ ही विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जेएमएम ने नेतृत्व को लेकर लिखित समझौते का भी शर्त रखा है.
उधर, गोड्डा और चाईबासा सीट को लेकर भी जेएमएम, कांग्रेस और जेवीएम में पेंच फंस गया है. गोड्डा पर जेवीएम और कांग्रेस की दावेदारी है, जबकि चाईबासा पर कांग्रेस और जेएमएम की. बुधवार शाम बैठक से बाहर निकलने के बाद हेमंत सोरेन ने कहा कि ऐसा नहीं है कि जेएमएम ने अलग चुनाव लड़कर नहीं दिखाया है, लेकिन वो बीजेपी को सत्ता से बेदखल करना चाहते है. वोटों के बिखराव को रोकना चाहते हैं. बतौर हेमंत लोकसभा के साथ- साथ विधानसभा चुनाव के लिए भी फाॅमूला अभी तय हो जाना चाहिए.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours