दिनांक 20 फरवरी 2019 को बसंतराय तालाब किनारे अतिथिशाला मे झाविमो कार्यकर्ताओं की बूथ कमिटी के गठन हेतु आवश्यक बैठक प्रखंड अध्यक्ष श्री चतर्भुज साह की अध्यक्षता मे आयोजित हुई । बैठक मे मुख्य रूप से पधारें पार्टी जिला अध्यक्ष श्री धनंजय यादव जी ने बूथ कमिटी की मजबूती पर विस्तार पूर्वक अपनी बातें कही ,उन्होंने कहा कि कोई भी चुनाव बूथ से ही जीता जाता है ,बूथ पर विजय प्राप्त होने के उपरांत ही चुनाव मे जीत दर्ज की जा सकती है ,इसलिए सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर विजय प्राप्त करने की रणनीति के तहत बूथ कमिटी गठन करने के लिए तैयार हो जाए ,श्री यादव ने आगे कहा कि झाविमो और श्री प्रदीप यादव जी की गोड्डा लोकसभा मे लहर चल पड़ी है ,क्षेत्र के हर वर्गो का पार्टी को आपार जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है ,कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ इस चुनाव को एक चुनोती के रूप मे लें ताकि झाविमो की जीत बड़े अंतर से सुनिश्चित हो सके । उक्त बैठक मे मुख्य रूप से झाविमो बुद्धिजीवी मंच के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह ,झाविमो नेत्री सह जिला पार्षद श्रीमति फूलकुमारी देवी ,मु मुस्तकीम ,मु नईम ,मुखिया शमीम अहमद ,राम यादव ,विशु यादव ,मु चमरू मु जहीर ,गौरी खैतान ,इत्यादि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
Home
झारखण्ड
ताज़ा ख़बर
बसंतराय तालाब किनारे अतिथिशाला मे झाविमो कार्यकर्ताओं की बूथ कमिटी के गठन हेतु आवश्यक बैठक प्रखंड अध्यक्ष श्री चतर्भुज साह की अध्यक्षता मे आयोजित हुई
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours