माननीय मुख्यमंत्री-सह- राज्याध्यक्ष 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति श्री रघुवर दास जी के निर्देशानुसार आज जिला 20 सूत्री के उपाध्यक्ष श्री विवेकानंद तिवारी की अध्यक्षता में सूचना भवन पाकुड़ में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिला एवं प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्यों ने भाग लिया कार्यशाला का उद्घाटन उप-विकास आयुक्त श्री राम निवास यादव ने किया।
       आज की कार्यशाला में 20सूत्री के सदस्यों के अलावा जिला परिषद के अध्यक्ष श्री बाबूधन मुर्मू नगर परिषद की अध्यक्षा श्रीमती सम्पा साह उपाध्यक्ष श्री सुनील कुमार सिन्हा महेशपुर के उप प्रमुख श्री रामचंद्र साह एवं भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री श्री सुरेंद्र प्रसाद भगत विशेष रूप से उपस्थित थे। मंच का संचालन जिला 20 सूत्री सदस्य श्री हिसाबी राय ने किया।
    जिला 20सूत्री के उपाध्यक्ष श्री विवेकानंद तिवारी ने आज की कार्यशाला के विषय पर प्रकाश डाला।उप-विकास आयुक्त श्री रामनिवास यादव ने कार्यशाला के विषय पर सारांश प्रस्तुत करते हुए कहा कि कार्यशाला का आयोजन सराहनीय प्रयास है।इसके माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाए जा सकेगा।
    जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री कुमार गौतम ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का महत्व और उद्देश्य की चर्चा करते हुए लाभुकों के नियमों की जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि अब तो प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का दायरा बहुत बढ़ा दिया गया है अब इस योजना का लाभ वैसे सभी गरीब को मिल सकेगा जिसका नाम से कोई गैस कनेक्शन नहीं है अब तक जिले में 73209 लाभुकों को उक्त योजना का लाभ पहुंचा जा सका है।
     जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्री रामप्रवेश कुमार ने मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के उद्देश्यों पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए इसके नियमों की जानकारी दिया एवं सरकार के दिशा निर्देशों की एक-एक प्रति उपलब्ध कराई गई जिन्होंने उन्होंने कहा इस योजना की उपलब्धि के दृष्टि से पाकुड़ जिले का चौथा स्थान है और विश्वास दिलाया कि हम 3369 के लक्ष्य को जल्द ही पूरा कर लेंगे अब तक 2066 लाभुकों को उक्त योजना का लाभ दिलाया जा चुका है।
    जिला कृषि पदाधिकारी श्री एडमन्ड मिंज ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं  मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना 2019 पर प्रकाश डाला एवं नियमों की जानकारी देने का प्रयास किया प्रधानमंत्री किसान योजना भारत सरकार की एकमात्र कौन सी योजना है जिसके तहत लघु एवं सीमांत किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से सबल और स्वावलंबी बनाना है। अधिकतम 2 हेक्टेयर खेती योग भूस्वामी किसान परिवार को तीन किस्तों में कुल ₹6000 प्रति वर्ष दिया जाएगा एवं मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना के तहत अधिकतम 5 एकड़ खेती योग्य जमीन रखने वाले किसानों को प्रति वर्ष प्रति एकड़ ₹5000 और अनुदान देने का प्रावधान है।जिससे किसान खेती के समय खाद बीज खरीद सके और उन्हें कर्ज़ लेना नहीं पड़े।
   अंत में जिला 20 सूत्री के सदस्य श्री अनुग्राहित प्रसाद साह, ने उक्त तीनों विषय का सारांश 20 सूत्री के सदस्यों के समक्ष रखा एवं कहा कि आज का उक्त महत्वपूर्ण विषय पर कार्यशाला का आयोजन सराहनीय प्रयास है इसके माध्यम से भी सूत्री के सदस्यों को योजनाओं की जानकारी दी जा सके और इसके माध्यम से उक्त योजना के लाभुकों तक पहुंचाए जा सकेगा। श्री नरेंद्र भाई मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास के नेतृत्व में गरीबी उन्मूलन एवं महिला सशक्तिकरण पर अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही है और लोगों को इसका लाभ भी मिल रहा है हमारी सरकार गांव गरीब किसान मजदूर महिला एवं नौजवान के प्रति समर्पित है।
   .कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिला परिषद के अध्यक्ष श्री बाबुधन मुर्मू ने किया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours