झारखंड भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने पुलवामा आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद हमें और सावधान रहने की जरूरत है. प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देश- विदेश में प्रधानमंत्री मोदी को बदनाम करने की साजिश चल रही है. ऊरी और पुलवामा आंतकी हमले उसी की एक कड़िया हैं.

बतौर गिलुवा जिस तरह ऊरी की घटना के बाद पीएम ने सर्जिकल स्ट्राइक कर बदला लिया था, उसी तरह पुलवामा का भी बदला जरूर लेंगे. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जो देश बार-बार हमें छेड़ने से बाज नहीं आ रहा, उसे मुंहतोड़ जवाब देना जरूरी है. पीएम जवाब देना जानते हैं. बस वक्त का इंतजार है.

गिलुवा ने कहा कि पिछले पांच साल में देश के किसी महानगर में कोई आंतकी हमला नहीं हुआ है, यह मोदी सरकार की बड़ी कामयाबी है. इसी से बौखला कर ऊरी और पुलवामा की घटना को आतंकियों ने अंजाम दिया है. शहीद जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए गिलुवा ने कहा कि हमें पीएम पर भरोसा रखना चाहिए.


Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours