पूर्व मुख्यमंंत्री सह जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने रांची में साफ कहा कि उन्हें लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तीन सीट से कम मंजूर नहीं है. गोड्डा, कोडरमा और चतरा को लेकर उनकी स्पष्ट दावेदारी है. और इस सिलसिले में कांग्रेस को बता दिया गया है.
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जेवीएम को हर हाल में गोड्डा सीट चाहिए, क्योंकि वहां पर पार्टी ने जल, जंगल और जमीन की लंबी लड़ाई लड़ी है. कांग्रेस के फुरकान अंसारी के दावे को लेकर उन्होंने कहा कि फुरकान के लिए वे कोडरमा सीट पर कंप्रोमाइज कर सकते हैं.
बतौर बाबूलाल गोड्डा में अगर बीजेपी की जीत होती है तो ये सीधे मोदी की जीत होगी. और पार्टी की जल, जगंल और जमीन की लड़ाई खत्म हो जाएगी. इसलिए बीजेपी को परास्त करने के लिए इस बात का ख्याल रखा जाना चाहिए कि किस पार्टी का किस सीट और क्षेत्र में पकड़ है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours