लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीट शेयरिंग को लेकर फंसे पेंच के बीच जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की. इस दौरान सीट बंटवारे को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. तय हुआ कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और विधानसभा चुनाव में जेएमएम ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगा.

मुलाकात के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार भी मौजूद रहे. मुलाकात के बाद आरपीएन सिंह ने कहा कि महागठबंधन का रास्ता साफ हो गया है. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और विधानसभा चुनाव में जेएमएम ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगा. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व करेगी और विधानसभा चुनाव हेमंत सोरेन के नेतृत्व में लड़ा जाएगा.

सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव के लिए लोहरदगा, खूंटी, रांची, धनबाद और जमशेदपुर सीट कांग्रेस के पाले में होगी. जबकि राजमहल, दुमका और गिरिडीह पर जेएमएम चुनाव लड़ेगा. कोडरमा जेवीएम और चतरा आरजेडी को मिलेगी. गोड्डा और चाईबासा को लेकर बातचीत जारी है. यह भी सूचना है कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव को लेकर जेएमएम के लिखित समझौते के शर्त को मान लिया है. हालांकि जेएमएम लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए एक साथ सीटों का बंटवारा चाहता है. इसको लेकर पेंच फंसा हुआ है.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours