झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के पोडाहाट जंगल के चक्रधरपुर सोमरा गांव में शुक्रवार शाम नक्सलियों ने पुलिया निर्माण में लगे कई वाहनों को जला दिया और एक मजदूर की गोली मार कर हत्या कर दी. नक्सलियों की इस घटना से एक बार फिर पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. दरअसल नक्सलियों ने निर्माण कार्य स्थल पर धावा बोलकर सबसे पहले निर्माण कार्य में लगी पांच गाड़ियों को आग लगाकर फूंक डाला. इसके बाद पुलिया निर्माण में लगे मजदूरों की पिटाई कर दी. साथ ही साथ नक्सलियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग भी शुरू कर दी, जिसमें कई मजदूर घायल हो गए, वहीं इस घटना में एक मजदूर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक 6 मोटरसाइकिल में सवार तक़रीबन एक 12 से ज्यादा हथियार से लैस नक्सली नकाब बांधकर निर्माण कार्य स्थल पहुंचे थे. इससे पहले की मजदूर कुछ समझ पाते नासलियों ने तांडव मचाना शुरू कर दिया. नक्सलियों ने मौके पर इस कदर मौत का खूनी खेल खेला की घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया और तो और दहशत से रात में ही कई ग्रामीण घर छोड़ कर ही भाग गए.

घटना की सूचना पाकर चक्रधरपुर डीएसपी सकलदेव राम सीआरपीएफ व जिला पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने एक मजदूर को गोली लगने से मृत पाया. जिसके शव को पुलिस चक्रधरपुर पोस्टमार्टम हाउस ले आई. पुलिस ने पूरे इलाके में रात में ही सर्च ऑपरेशन भी चलाया लेकिन पुलिल को कई कामयाबी हासिल नहीं हुई.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours