केन्द्र सरकार के बजट पर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट राष्ट्र को विकास की ओर ले जाने वाला बजट है. सीएम ने कहा कि इससे झारखंड के किसानों को सबसे ज्यादा फायदा होगा. सूबे के छोटे किसानों को सालाना 11 से 31 हजार रुपये तक मिलेंगे.

सीएम ने कहा कि किसानों के लिए बजट में 75 हजार करोड़ रुपये का प्रवाधान किया गया है. केन्द्र सरकार किसानों को छह हजार रुपया देगी, वहीं मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत उन्हें पांच हजार रुपया मिलेगा. बतौर रघुवर दास यह बजट किसानों के वर्तमान और भविष्य को सुधारने वाला है.

सीएम ने कहा कि आज का बजट सबका विकास वाला बजट है, जो देश को उर्जावान और स्वच्छ बनाएगा. यह न्यू इंडिया वाला बजट है. राष्ट्र को समग्र विकास की ओर ले जाने वाला बजट है. बजट में मजदूरों के हितों का भी खास ख्याल रखा गया है. बजट महात्मा गांधी और देश के लिए जान देने वाले शहीदों को समर्पित है. इसमें उनके सपनों के भारत को बनाने का प्रयास किया गया है.

सीएम के मुताबिक आजादी के बाद पहली बार मध्यम वर्ग को ध्यान में रखते हुए टैक्स स्लैब को पांच लाख किया है. डिडक्शन और निवेश राशि सब मिलाकर यह सात लाख रुपये तक पहुंचता है. वहीं प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना गरीब मजदूरों के लिए एक बड़ी योजना है, जिससे 10 करोड़ श्रमिकों को बोनस के रूप में सात हजार रुपये मिलेंगे. ग्रैच्यूटी की राशि दो लाख से बडा कर 6 लाख कर पीएम मोदी ने गरीबों को बड़ा तोहफा दिया है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours