भाजपा की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना लक्ष्य
पाकुड़। पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता मिसफीका हसन भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सदस्य हैं। इनकी क्षमता को पहचानते हुए भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेवारी दी है। जिसे बखूबी मिसफीका हसन निभा रही हैं। प्रत्येक दिन जैसे एक अच्छा पदाधिकारी अपनी ड्यूटी करने ऑफिस निकलता है ठीक उसी प्रकार मिसफीका हसन अपनी ड्यूटी क्षेत्र में निकलकर लोगों की समस्याएं सुनना और उसे दूर करना अपनी आदत में शामिल कर ली हैं। वर्ष 2015 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद से अब तक भाजपा की सुनहरा सफर रहा।
हमारे संवाददाता से बातचीत के क्रम में उन्होंने कहा कि यदि भाजपा इस पर मुझे जिम्मेवारी देती है तो मैं उसे निभाने का भरसक कोशिश करूंगी। मुझे समाज सेवा करना अच्छा लगता है। मेरा शौक है। 18 से 20 साल तक समाज सेवा करती आई हूं। और जब तक सांस है तब तक समाज सेवा करती रहूंगी। मुझे जनता पर पूरा विश्वास है कि मुझे मौका मिलता है तो जनता मेरे साथ है। उन्होंने कहा कि आज भी प्रत्येक दिन क्षेत्र में जाकर लोगों से मिलना, महिलाओं सहित समाज के हर वर्ग की बातें सुनते हुए उनकी समस्याओं को दूर करना मेरी आदत में शामिल है।
प्रधानमंत्री की योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचाना प्राथमिकता
अपने बातचीत के क्रम में भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता मिसफीका हसन ने कहा कि देश में जीतनी योजनाएं हैं, उन्हें खूब प्रचार-प्रसार की जरूरत है। सरकार हर तरह से प्रचार-प्रसार करती है, लेकिन गांव-देहात में लोगों को ठीक से योजनाओं की जानकारी नहीं मिल पाती है। टीवी, रेडियो और अखबार के माध्यम से विज्ञापन भी आता है। लेकिन ग्रामीण महिलाएं घर में काम करने के साथ परिवारिक परेशानियों के बीच उलझी रहती हैं। उन्हें डोर-टू-डोर जाकर बताना पड़ता है। यह काम मैं करती हूं। मुझे इस काम में मन भी लगता है और जब कोई योजना का लाभ ले लेता है तो मुझे खुशी मिलती है। इसलिए प्रत्येक दिन अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायत स्तर पर बैठकें कर लोगों को योजनाओं का लाभ बताना अपना फर्ज समझती हूं।
पाकुड़ विस से भाजपा की रथ यात्रा शुरू
पाकुड़। मंगलवार को पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की रथ यात्रा शुरू की गई। इस रथ यात्रा के माध्यम से लोगों को केंद्र और राज्य सरकारी की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताअों सहित कार्यकर्ता और काफी संख्या में लोग मौजूद थे।






Post A Comment:
0 comments so far,add yours