झारखंड के जमशेदपुर लोकसभा सीट से बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता लोकसभा का चुनाव लड़ सकती हैं. झारखंड पीपुल्स पार्टी के सुप्रीमो सूर्य सिंह बेसरा ने बताया है कि 14 अलग-अलग संगठन मिलकर जनमत के बैनर तले झारखंड में 14 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेंगे. वहीं, तनुश्री के सामने जमशेदपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की पेशकश की गई है. हालांकि अभी तक तनुश्री की तरफ से प्रस्ताव पर सहमती नहीं आई है.
झारखंड में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव की तैयारी में सभी राजनीतिक पार्टियां लग गई हैं. ऐसे में क्षेत्रीय पार्टी झारखंड पीपुल्स पार्टी के सुप्रीमो सूर्य सिंह बेसरा सर्किट हाउस में बैठक कर पार्टी की रणनीति का खुलासा किया. उन्होंने कहा कि झारखंड में 14 अलग-अलग पार्टियां जनमत के बैनर तले सभी लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेंगी.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours